शिक्षक दिवस विद्यालय में बच्चे धूम -धाम से मना रहे थे। बच्चे तो जानते हैं , कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
पर पांचवी कक्षा की पूजा ने पूछा -मेम क्यों इन्ही के जन्मदिवस पर ही शिक्षक दिवस मनाते हैं?क्या इसके पहले शिक्षक दिवस के विषय में किसी को कुछ पता नही था?और आपके जन्मदिवस ओर मेरे या और अन्य सभी के जन्मदिवस को किस दिवस के रूप में मनाया जाएगा और ये भी पूछा कि मेरा(पूजा)जन्मदिवस कब मनाया जाएगा?बहुत मासूम सवाल होते हैं ये बच्चों के मन में । और इन जैसे सवालों का जबाब ही बच्चों को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।
मैंने बताया पूजा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति बनने से पहले वो शिक्षक पद पर थे।और उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि मेरे जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाये। ये शिक्षकों का सम्मान है कि एक शिक्षक ने देश के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद को शुशोभित किया ।इसलिए हमलोग हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।इसी तरह कोई जिस दिन जन्म लेता है अपना जन्मदिवस उस तिथि को प्रत्येक वर्ष मनाता है ।मेरा जन्मतिथि क्या है ?वह सोच में पड़ गयी ।और उसने कहा कि मम्मी से पूछुंगी और अपने जन्मदिवस को मैं भी यादगार दिवस के रूप में मेरे बाद भी मनाना चाहूँगी।
इस तरह के जबाब से में आत्मविभोर हो गयी और उसे गले लगा लिया ।और बहुत सारा आशीर्वाद दिया।और हमेशा दुआ करती हूं कि वो कुछ ऐसा जरूर करे।
चाँदनी कुमारी
शिक्षिका मुंगेर बिहार